Thursday, February 7, 2019

गडकरी का राहुल को जवाब

राहुल ने कहा, ''पीएम मोदी ने आपको रफ़ाल घोटाला दिया और हम लोग सत्ता में आएंगे तो सुनिश्चित आय देंगे. दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं कर पाया है लेकिन कांग्रेस की सरकार ऐसा कर दिखाएगी. यह वादा बीजेपी के 15 लाख वाले वादे की तरह नहीं है.''
सोशल मीडिया से अक्सर दूरी रखने वालीं बसपा प्रमुख मायावती आख़िरकार सोशल मीडिया पर आ गई हैं. हालांकि, मायावती का ट्विटर अकाउंट पिछले साल अक्टूबर में बन चुका था लेकिन इससे उन्होंने 22 जनवरी को पहली बार ट्वीट किया था.
इसके बाद बुधवार सुबह तक उनका यह अकाउंट वेरिफ़ाइड भी नहीं था लेकिन अब यह वेरिफ़ाइड हो चुका है और इसे 13 हज़ार से अधिक लोग फ़ॉलो भी कर चुके हैं.
22 जनवरी को किए गए ट्वीट में उन्होंने ख़ुद के ट्विटर पर आने की घोषणा की थी. हालांकि, आज इसकी घोषणा प्रेस रिलीज़ जारी कर की गई है. प्रेस रिलीज़ को उनके ट्विटर हैंडल 
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में तुलना का कोई आधार नहीं है.
राहुल ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ऐसी तुलना से इंदिराजी का अपमान होगा.
राहुल ने इस इंटरव्यू में कहा है, ''मेरी दादी के फ़ैसलों का संबंध लोगों के प्यार और स्नेह से होता था. उनका स्वभाव लोगों को एकजुट करना था. वो लोगों को साथ लेकर चलती थीं और ग़रीबों का ध्यान रखती थीं.''
राहुल ने कहा कि वर्तमान पीएम मोदी ग़ुस्से में फ़ैसले लेते हैं. राहुल ने कहा, ''उनके फ़ैसलों में बैर का भाव साफ़ दिखता है और ये देश के लिए विभाजनकारी होते हैं. मोदी के दिल में ग़रीबों के लिए कोई जगह नहीं है''
से भी ट्वीट किया गया है.
उन्होंने लिखा कि वह उन्हें ट्विटर पर देखकर ख़ुश हैं और उन्होंने लखनऊ में 13 जनवरी को की गई मुलाक़ात में यह सुझाव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है.
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर शिल्पा शिंदे को कांग्रेस की सदस्यता दी.
इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा भी मौजूद थे. 42 साल की शिंदे ने 1999 में टीवी पर अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन लोकप्रियता टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से मिली. इस सीरियल में शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं. शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की भी विजेता रही हैं.
पश्चिम बंगाल में केंद्र और राज्य सरकार में चल रहे नाटकीय घटनाक्रमों के बीच वहाँ पहुँचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला है.
केंद्र और सीबीआई के ख़िलाफ़ धरना दे रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने तेजस्वी पहुँचे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हर हर मोदी या घर घर मोदी नहीं, बल्कि बर्बर मोदी. देश को बचाने के लिए मोदी और बीजेपी को हटाना ज़रूरी है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी हिन्दु-मुस्लिम दंगा कराना चाहती है.
तेजस्वी ने कहा कि ललित मोदी और नीरव मोदी लोगों का पैसा लेकर भाग गए. उस समय सीबीआई कहाँ थी?

No comments:

Post a Comment